
RSS मोहन भागवत के विषय में यह जानना भी जरूरी है कि उनका परिवार पिछली तीन पीढ़ी से RSS के साथ जुड़ा हुआ है। आपको बता दें कि RSS प्रमुख मोहन भागवत का जन्म 11 सितंबर 1950 को महाराष्ट्र प्रदेश के सांगली जिले में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। RSS प्रमुख मोहन भागवत की व्यवसायिक शिक्षा एक पशु चिकित्सक के तौर पर हुई है। RSS प्रमुख मोहन भागवत के दादा जी का नाम नाना साहेब था। नाना साहेब RSS के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। RSS के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के साथ नाना साहेब की बड़ी निकटता थी। RSS प्रमुख मोहन भागवत के पिता का नाम मधुकर राव था। मधुकर राव गुजरात प्रदेश में RSS के प्रचारक थे। इतना ही नहीं RSS प्रमुख मोहन भागवत की माता जी श्रीमती मालती देवी RSS की महिला विंग की सदस्य थीं। RSS प्रमुख मोहन भागवत को RSS में काम करने की दीक्षा अपने दादा जी, पिता जी तथा माता जी से विरासत में मिली थी। तीन पीढ़ी से RSS के साथ जुड़े हुए मोहन भागवत इस संगठन में सबसे बड़े बदलाव का कारण बन रहे हैं।