विज्ञापन
UP News : पुलिस ने ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ियों की पहचान की और चारों आरोपियों को उनके घरों से दबोच लिया।

UP News: गंगा एक्सप्रेसवे पर लग्जरी गाड़ियों से खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले चार रईसजादे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी थार और स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियों से रॉन्ग साइड दौड़ते हुए रील बनाते नजर आए, टोल कर्मचारियों से बदतमीजी की और बिना टोल टैक्स दिए भागने की कोशिश की। पकड़े जाने के बाद सभी युवक हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखे।
मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में खड़खड़ी टोल प्लाजा पर यह घटना हुई। चारों युवक अपनी महंगी गाड़ियों से एक्सप्रेसवे पर करीब 200 मीटर तक रॉन्ग साइड स्टंट करते रहे। इस दौरान उन्होंने अन्य वाहनों को भी खतरे में डाला। टोल स्टाफ ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो युवकों ने अभद्रता की और टोल टैक्स चुकाए बिना फरार हो गए।
पुलिस ने लिया एक्शन
खड़खड़ी टोल प्लाजा के प्रोजेक्ट मैनेजर अमित केतकर की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज की। थाना खरखौदा पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझा। तीन टीमों का गठन किया गया।
तीन स्पेशल टीमों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ियों की पहचान की और चारों आरोपियों को उनके घरों से दबोच लिया। तानिष्क, हर्ष, युवराज और विक्रां को पकड़ कर पुलिस थाने लाई।
इन गाड़ियों को किया सीज
पुलिस ने घटना में शामिल सभी गाड़ियों - सफेद महिंद्रा स्कॉर्पियो, ब्लैक महिंद्रा थार, लाल हुंडई वर्ना, ब्लैक महिंद्रा स्कॉर्पियो- को सीज कर दिया।
मेरठ देहात के एसपी अभिजीत कुमार ने बताया कि वीडियो सामने आते ही तुरंत एक्शन लिया गया। पकड़े गए लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। UP News
विज्ञापन