Rudrapur Breaking : रुद्रपुर में जहरीली गैस का रिसाव, एसडीएम समेत करीब 34 लोग बेहोश
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:36 AM
Dehradun : देहरादून। उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले में मंगलवार की सुबह बड़ी घटना हो गई। जिले के रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर में कबाड़ी की दुकान में रखे गैस सिलेंडर से जहरीली गैस का रिसाव हो गया। गैस की चपेट में आकर कई लोग बेहोश हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम, सीओ व फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा भी बेहोश हो गए।
जहरीली गैस से बेहोश हुए लगभग 34 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल का आईसीयू वार्ड भी फुल हो गया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, युगल किशोर पंत व एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी अस्पताल में बेहोश मरीजों का हाल जानने पहुंचे।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे विशेषज्ञों ने गैस के रिसाव को बंद किया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आसपास के इलाकों में पानी का छिड़काव कर गैस के प्रभाव को कम करने की कोशिश की। इससे गैस हवा मंे घुलकर दूर तक नहीं जा पाया। अधिकारियों के मुताबिक अब हालात नियंत्रण में है।