Run for G-20 :"रन फॉर G-20" में दौड़े पुलिस कमिश्नर व जिलाधिकारी
Run for G-20: Police Commissioner and District Magistrate ran in Run for G-20
भारत
चेतना मंच
21 Jan 2023 03:13 PM
Run for G-20 : जी-20 (G-20) को लेकर नोएडा में आज "रन फॉर G-20" (Run for G-20 ) का आयोजन किया गया। इस आयोजन में नोएडा के जिलाधिकारी सुहास एल वाई (DM Suhas L.Y.) व नोएडा के पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह (Police Commissioner Laxmi Singh) सहित बड़ी संख्या में सरकारी अधिकारी, सामजसेवी व बड़ी संख्या में नोएडावासी शरीक हुए। समाचार लिखे जाने तक "रन फॉर G-20" (Run for G-20) चल रही थी। इस आयोजन के शुरू होने से पहले जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि जी-20 को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath ) लखनऊ से इस "रन फॉर G-20" (Run for G-20 ) का शुभारंभ कर रहे हैं। हम सभी इसमें शामिल हो रहे हैं। हजारों की संख्या में गौतमबुद्धनगर के नागरिक इस विशेष आयोजन में शामिल हैं।