Russia-Ukraine War : यूक्रेन से लौट रहे छात्रों के लिए नोएडा में तीन सदस्यीय टीम गठित
Russia Ukraine War Noida DM
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 08:46 PM
Russia Ukraine War: नोएडा। यूक्रेन में फंसे छात्रों तथा अन्य व्यक्तियों को एयरपोर्ट (Airport) से उनके गंतव्य स्थानों तक पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी ने 3 सदस्यों की टीम गठित की है जिलाधिकारी सुहास एलवाई (District Magistrate Suhas LY) ने बताया कि अपर जिलाधिकारी बलराम सिंह (Additional District Magistrate Balram Singh), अपर जिलाधिकारी अंकिता वर्मा ( Additional District Magistrate Ankita Verma) तथा एआरटीओ प्रशांत तिवारी ( ARTO Prashant Tiwari) को एयरपोर्ट (Airport) से उनके गंतव्य स्थलों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है
उन्होंने बताया कि यूक्रेन (Russia Ukraine War) में फंसे लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार के सचिव एवं राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद (Ranvir Prasad, Secretary to the Government of Indiaand Relief Commissioner ) को उत्तर प्रदेश (UP) का नोडल अधिकारी (Nodal officer ) बनाया गया है।
Russia Ukraine War: यूक्रेन से लौटने वाले लोगों को घर पहुंचाएगी UP सरकार
जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वह अपने छात्रों तथा अन्य व्यक्तियों को एयरपोर्ट (Airport) से उनके कदम स्थानों तक पहुंचाने के लिए अपर जिलाधिकारी बलराम सिंह (Balram Singh ) से मोबाइल नंबर 78972 40672 अंकिता वर्मा के मोबाइल नंबर 82851 79367 तथा प्रशांत तिवारी के मोबाइल नंबर 94156 73714 पर संपर्क कर सकते हैं छात्रों को उनके गंतव्य स्थलों तक ले जाने के खर्च का वहन राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा किया जाएगा।
यूक्रेन Ukraine से भारत पहुंचने वाले उत्तर प्रदेश के निवासियों को राज्य में पहुंचाने की व्यवस्था प्रदेश सरकार (UP state government) द्वारा की जाएगी। यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता (State Government Spokesperson) ने बताया कि प्रदेश के स्थानिक आयुक्त को निर्देशित किया गया है कि वे यूक्रेन (Russia Ukraine War) से वापस आने वाले प्रदेश के नागरिकों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट (Airport) पर काउंटर स्थापित करें तथा केंद्र सरकार व अन्य समस्त संबंधित से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं।