
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस हाई-लेवल मीटिंग में यूक्रेन से भारतीयों को लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने भारत सरकार के 4 मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजने का फैसला लिया है।
उन 4 मंत्रियों में - केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी और वी.के सिंह ये मंत्री भारतीय छात्रों की मदद के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जाएंगे।
बता दे की, इस से पहले खबर आई थी कि, भारतीय मंत्रियों को यूक्रेन में फंसे भारतीयों को बचाने के लिए भेजा जा सकता है। अब इस खबर पर मुहर लगाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ये बड़ा फैसला लिया है।
>> यह भी पढ़े:- रूस क्यों चिढ़ता है NATO से? जानिए क्या है दुश्मनी की कहानी