Russia-Ukraine War: जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूस का कब्जा, सभी देशों में मचा हलचल।
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:39 AM
Ukraine Live Updates : यूक्रेन लाइव अपडेट: आपको भी पता होगा की रसिया और यूक्रेन का बीच वार छिड़ा हुआ हैं। इस दौरान यूक्रेन के जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट के पास रूसी मिसाइल से हमला किया गया। वही इस हमले के बाद प्लांट में भीषण आग लग गई और उधर, रूस का यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमला जारी है। इस बीच कीव में एक भारतीय छात्र भी गोली लगने से घायल हो गया। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह का कहा कि, हम कम से कम नुकसान में ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को एयरलिफ्ट कराने की कोशिश कर रहे हैं। वही इस बीच शुक्रवार को यूक्रेन में मौजूद यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट (Zaporizhzhia) पर भी पहले हमला और फिर कब्जा कर लिया गया। दूसरी तरफ यूक्रेनी सेना रूस को बड़ा नुकसान पहुंचाने का दावा कर रही है। कहा जा रहा है कि राजधानी कीव के पास मौजूद Bucha शहर को यूक्रेनी सेना ने फिर कब्जा लिया है।
न्यूक्लियर प्लांट पर रूस का कब्जा।
दरअसल आपको बता दे की रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट को अपने कब्जे में ले लिया है। यह परमाणु संयंत्र देश की लगभग 25 से 30 फीसदी परमाणु ऊर्जा की आपूर्ति करता है।
यूक्रेन जंग पर पीएम मोदी कर रहे बैठक।
यूक्रेन संकट पर पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर से उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने चार केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजा था, जिससे भारतीय छात्रों की निकासी तेज से हो सके।