Saharanpur News : पत्नी के मायके से न आने से क्षुब्ध युवक ने की आत्महत्या
Angry young man committed suicide due to wife not coming from maternal home
भारत
चेतना मंच
17 Jun 2023 11:24 PM
सहारनपुर (उप्र)। जिले के थाना गंगोह में शनिवार को एक युवक ने पत्नी के मायके से न आने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अंकित ने नीलम से किया था प्रेम विवाह
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि शामली जिले के बाबरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव का निवासी अंकित (25) यहां गंगोह थाना क्षेत्र के टाकान मोहल्ले में अपनी बुआ के घर आया था, जहां उसने खुद को गोली मार ली। उन्होंने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो अंकित मृत अवस्था में पड़ा था। जैन ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि उसने प्रेम विवाह किया था। अब उसकी पत्नी को मायके वाले उसके पास नहीं भेज रहे हैं।
पत्नी, सास, ससुर और साले को सजा की मांग
पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक ने यह भी लिखा कि वह अपनी पत्नी नीलम से बहुत प्यार करता है और क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर रहा है। पुलिस ने युवक ने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिये पत्नी, उसके माता पिता, पत्नी के भाई और रिश्तेदारों को जिम्मेदार ठहराया है तथा उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग की है। जैन ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।