
Saharanpur News : सहारनपुर के कलेक्ट्रेट Congress workers कार्यालय पर मंगलवार को कांग्रेसियों Congress workers ने भाजपा सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन डीएम अखिलेश सिंह को सौंपा। जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा ने प्रदेश की भाजपा सरकार लोगों को झूठा मुकदमे में फंसाने का कार्य कर रही है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व बेहट विधायक नरेश सैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि जनपद प्रतापगढ़ के सांगीपुर में 25 सितंबर को गरीब कल्याण मेले में गई। उन्होंने कहा कि उत्तर विधान मंडल की नेता एवं स्थानीय विधायक आराधना मिश्रा एवं पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी तथा उनके समर्थकों के पर प्रशासन व सरकार द्वारा झूठे मुकदमा दर्ज किए गए है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सत्तारूढ़ दल द्वारा अपनी केंद्र व प्रदेश सरकार के कारनामें छुपाने के लिए विपक्षी दलों विशेष तौर पर कांग्रेस के नेताओं पर इस प्रकार के झूठे व बेबुनियाद एवं घृणित कृत्यों को लगातार अंजाम देने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उनके काले कारनामों को उजागर करने का प्रयास न कर सके। कांग्रेस ने राज्यपाल से मांग करते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया जाए एवं कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं पर सांगीपुर की झूठी घटनाओं में जो झूठे मुकदमें दर्ज हुये हैं उनको वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों में प्रदेश प्रवक्ता शशि वालिया, कांग्रेस SC-ST प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरविंद पालीवाल, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, धर्मपाल जोशी, सचिन, राजबीर सिंह, महमूद हसन, मनीष त्यागी, नसीब खान, स.चंद्रजीत सिंह निक्कू, संजय वालिया, गुलफाम, मनीष अरोड़ा व अनवार आदि मौजूद रहे।