
Saharanpur News : जनपद में पिछले एक माह के दौरान शातिरों द्वारा लोगों के बैंक खातों से उड़ाई गई उनके खून पसीने की लाखों रुपए की रकम को पुलिस के साइबर सेल Cyber cell ने वापस कराने में अहम भूमिका निभाई है। साइबर क्राइम के जरिए लोगों को झांसे में ले ठगों के संचालित गैंग ने पिछले एक माह के दौरान करीब आधा दर्जन लोगों के बैंक खातों से उनकी खून पसीने से कमाई गई लाखों की रकम उड़ा ली थी। सहारनपुर पुलिस के पीआरओ सेल ने जानकारी दी है कि पिछले एक माह की अवधि के दौरान 6 लोगों के खातों से धोखाधड़ी कर ठगों द्वारा रुपए उड़ा ले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र मिले थे। एसएसपी ने इन सब का संज्ञान लेते हुए साइबर सेल Cyber cell को जांच सौंपी थी। साइबर सेल ने अथक प्रयास कर पीड़ितों के खाते से उड़ाई गई उनकी रकम वापस दिला दी है। यह कुल राशि 2.83 लाख रुपये है।
इनके खातों से इतनी उड़ाई थी रकम -- वेदपाल सिंह सन सिटी ग्राउंड निकट ताहरपुर, थाना देहात कोतवाली - 1.70 लाख रुपये। -- मोहम्मद जुहेब पुत्र अतीकुर्रहमान मोहल्ला चौक बाजदारान थाना कुतुबशेर - 30 हजार रुपए। -- मोहम्मद अफजाल पुत्र मोहम्मद सैयद निवासी ग्राम उसंड थाना बेहट - 19 हजार रुपए। -- कुसुम लता पत्नी प्रमोद कुमार निवासी मोहल्ला छिम्पीवाड़ा थाना देवबंद - 30 हजार रुपए। -- नवीन कुमार पुत्र राजपाल सिंह निवासी मोहल्ला शिवपुरी थाना रामपुर मनिहारान - 29 हजार रुपए। -- सत्यपाल सिंह निवासी मल्हीपुर रोड थाना सदर बाजार- 5 हजार रुपए।