Saharanpur News लाठी-डंडों से पिटाई कर डाक्टर को उतारा मौत के घाट
Saharanpur News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 10:50 AM
Saharanpur News : सहारनपुर जिले के नागल थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित तौर पर एक झोला छाप चिकित्सक की कोटेदार और उसके गुर्गों द्वारा लाठी-डंडों से की गई पिटाई के बाद मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि हत्या का मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।
Saharanpur News
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने बताया कि थाना नागल के अंतर्गत ग्राम जन्धेडा के चिकित्सक राजीव कुमार (43) रविवार को गांव में सरकारी राशन के दुकानदार (कोटेदार) से अनाज लेने गये थे, जहां दुकानदार द्वारा कम राशन देने पर दोनों में कहासुनी हो गई।
उन्होंने बताया कि इस विवाद में बात बढ़ जाने पर दुकानदार ने अपने गुर्गों के साथ राजीव पर लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिससे राजीव बुरी तरह घायल हो गया। घायल राजीव को उपचार के लिये चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां रविवार देर रात राजीव ने दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के भाई ने थाने में नामजद तहरीर दी, जिसके आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। राशन दुकनदार ग्राम प्रधान का पति है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।