
Saharanpur News :: भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने देहरादून पंचकूला हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा धरना दिया और कृषि कानून (agriculture bill) के प्रति रोष प्रकट कर नारेबाजी करते कृषि कानून (agriculture bill) की प्रतियां जलाई। किसानों ने राष्ट्रपति के नाम 6 बिन्दुओं पर आधारित एक ज्ञापन स्थानीय पुलिस को सौंपा
शनिवार की दोपहर अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत नेशनल हाइवे स्थित टोल प्लाजा पर इकठ्ठा हुए किसानों ने तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कृषि कानून की प्रतियां जलाई। इस मौके पर किसानों ने एसआई सुरेश पाल सिरोही को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में किसानों द्वारा सरकार द्वारा कृषि के तीनों किसान विरोधी कानून वापस लिए जाए, केंद्र सरकार द्वारा घोषित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून बनाया जाए, उत्तर प्रदेश में भी हरियाणा पंजाब की तरह बिजली के रेट घोषित किए जाए, लखीमपुर खीरी कांड में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को पद से हटाया जाए,पराली व पाती जलाने वाले कानून को वापस लिया जाए व किसानों के सभी कर्ज माफ एवम विधुत बिल खत्म किए जाए मांगो को रखा। इस अवसर पर स.भोला सिंह, प्रवीण कुमार, चौधरी जिले सिंह, विक्रम सिंह यादव, सागर राणा, सुरेन्द्र सिंह लाडी, इरशाद, ओमपाल सिंह, स.करनैल सिंह, गुरबख्श सिंह, रतन सिंह, हारून, बोबी सैनी आदि किसान मौजूद रहे।