
Saharanpur News : पाकिस्तान (Pakistan) में अल्पसंख्यकों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए देवबंद के बनहेड़ा खास गांव में मुस्लिम समाज के लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए झंडा (Pakistan's flag) फूंका। देवबंद जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक राव मुशर्रफ अली के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के बीच कागज पर बनाई गई पड़ौसी देश के झंडे की प्रतियां फूंकी। इस दौरान राव मुशर्रफ अली ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक गैर मुस्लिमों के साथ जुल्म किया जा रहा है। जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है।
कश्मीर में भी सिख और हिंदुओं की हत्याएं पाकिस्तान के इशारे पर हो रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुस्तान का मुसलमान कट्टरवाद सोच से निकलकर आगे आए और पाकिस्तान में जो कुछ हो रहा है उसका विरोध करें। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।