
Saharanpur News : सहारनपुर के थाना देवबंद में जिले के भाजपा (BJP) जिला मंत्री (district minister) सहित चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने SC/ST कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा (BJP) नेता ने अपने ऊपर दर्ज हुए मुकदमे को राजनीतिक साजिश करार दिया है।
मिशन 2022 को फतह करने की तैयारी में जुटी भाजपा (BJP) भी आपसी गुटबाजी के चकरी में फंस गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव घलौली निवासी भाजपा के जिला मंत्री पंकज त्यागी के खिलाफ गांव के ही दलित रिंकी उर्फ रविश ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि गुरुवार को वह अपने किसी काम से ब्लाक देवबंद में आया था, जब ब्लाक परिसर में घुसा तो तभी सामने से भाजपा नेता पंकज त्यागी, सुशील व दो अन्य व्यक्तियों के साथ सामने से आ रहे थे। आरोप है कि देखते ही गालियां और जाति सूचक शब्द कहने लगे कि बहुत बड़ा नेता बन रहा है।
आरोप है कि पंकज त्यागी ने अपनी पिस्टल मेरी कनपटी पर लगाकर कहा कि जाति सूचना शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। तभी सुशील ने अपनी राइफल से मेरी गर्दन पर वार किया और कहा कि तेरा खेल खत्म कर देंगे। इसके बाद वह चिल्लाकर भागकर ब्लाक प्रमुख कक्ष में अपनी जान बचाने के लिए घुस गया। वहां पर अमित त्यागी व उनके साथियों के हस्तक्षेप करने पर भी उनके सामने भी मुझे जान से मारने की धमकी दी। अपने हथियारों को अपने हाथों में लहराते हुए वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भाजपा नेता पंकज त्यागी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ब्लॉक प्रमुख देवबंद के पति द्वारा साजिश के तहत उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वह संबंधित व्यक्ति को भी नहीं जानते हैं। आरोप लगाया वर्ष 2007 में देवबंद क्षेत्र में चल रहे धर्म परिवर्तन के मामले में उन्होंने आवाज उठाई थी। जिसमें रिंकी उर्फ रविश मुख्य भूमिका था। आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति खुद भी ईसाई हैं, जो अब क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि का मोहरा बनकर उन्हें झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की साजिश रच रहा है।
देवबंद ब्लॉक प्रमुख के पति विजय त्यागी ने बताया कि उन पर लगाए जा रहे हैं सभी आरोप बेबुनियाद वे निराधार है। गांव की राजनीति से उनका कोई लेना-देना नहीं है। राजनीतिक साजिश के तहत उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। थाना देवबंद इंस्पेक्टर योगेश शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद पूरे मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।