
saharanpur news : शिवालिक पहाड़ियों व मैदानी क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी (shakumbhari devi) परिक्षेत्र में अचानक पानी आ जाने की वजह से दर्जनों श्रद्धालु अपने वाहनों के साथ पानी के बीच फंस गए।
बेहट एसडीएम दीप्ती देव ने पुलिस प्रशासन को अलर्ट कर दिया था कि मौसम विभाग द्वारा 17 व 18 अक्टूबर को भारी वर्षा की चेतावनी दी गयी है। जिसकी वजह से सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी परिक्षेत्र मे किसी भी श्रद्धालु को प्रवेश नहीं दिया जाए। श्रद्धालुओं को वापस लौटाने की वजह से दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर वाहनों की लम्बी लम्बी कतारे लगने जाम लग गया था।
सुरक्षा की दृष्टिगत उपजिलाधिकारी दीप्ति देव व पुलिस क्षेत्राधिकारी ने आपदा से बचाव के लिए कमान संभाल रखी। मां के दर्शन करने आये श्रद्धालुओ को एनाउंसमेंट के माध्यम से ऊंचे स्थानों पर रहने के लिए कहा जा रहा था। प्रशासन की सख्ती के बावजूद कुछ श्रद्धालु मां के दर्शन करने के लिए चले गए जिसके बाद श्री शाकंभरी देवी परिक्षेत्र मे अचानक आये पानी की वजह कुछ श्रद्धालु पानी के बीच अपने वाहनों के साथ फंस गए, जिनको पुलिस प्रशासन ने रेस्क्यू करके बाहर निकाला।