Saharanpur News: युवक-युवती ने रेल के आगे कूदकर आत्महत्या की
Saharanpur News
भारत
RP Raghuvanshi
01 Feb 2023 10:51 PM
Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बुधवार को एक युवक-युवती ने रेल के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
Saharanpur News
एसपी देहात सूरज राय ने बताया कि जिले के थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के ग्राम शेरपुर गुर्जर निवासी 30 वर्षीय एक युवक और थाना सदर बाजार क्षेत्र के मवीखुर्द निवासी 22 वर्षीय युवती बुधवार को रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और सामने से तेज गति से आ रही रेल के आगे कूद गये।
उन्होंने बताया कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध था, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
राय ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना रामपुर मनिहारान पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों की शिनाख्त करके परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी।
उन्होंने बताया कि दोनों के परिवारों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।