Saharanpur: राहुल गांधी की सदस्यता कोर्ट के फैसले से गई , विपक्ष को है शोर मचाने की आदत -त्रिवेंद्र सिंह रावत
Saharanpur :
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:19 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:19 PM
Saharanpur : सहारनपुर पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राहुल गांधी की सदस्यता जाने पर काँग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया पर हमला करते हुए कहा कि देश आगे बढ़ रहा है और विपक्ष बिना मतलब का शोर मचा रहा है...
दिल्ली रोड स्थित कैराना ब्लाक प्रमुख हर्षिल चौधरी के आवास पर निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि देश आगे बढ़ रहा है और विपक्ष बिना मतलब का शोर मचा रहा है। - राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के सवाल पर उन्होने कहा ये न्यायालय का निर्णय है जिसका सभी को सम्मान करना चाहिए।
-
गांधी परिवार के दूसरे उदाहरण देते हुए उन्होने कहा कि इंदिरा गांधी की भी कोर्ट के आदेश पर सदस्यता गई थी । सोनिया गांधी की लाभ के पद पर रहते हुए सदस्यता खत्म हुई थी । ये भी वैसा ही मामला है ,इसमे राजनीतिक आक्षेप लगाना बिलकुल गलत है । कोर्ट के फैसले का हर किसी को सम्मान करना चाहिए ।
Saharanpur : आगे उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाला देश है । 2024 के सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि हमने जितना भी जनता से मांगा था - उससे ज्यादा जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है और 2024 में भी भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी - पिछली बार जिन राज्यों में कम सीटें आई थी वहां पर भी इस बार बंपर जीत मिलेगी।