मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार हुआ ये एक्टर
Sahil Khan Arrested
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:14 AM
Sahil Khan Arrested : बॉलीवुड के एक्टर साहिल खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल साहिल खान मुसीबत में फंस गए है। साहिल खान को महादेव सट्टेबाजी App मामले में मुंबई पुलिस एसआईटी ने हिरासत में लिया है। कहा जा रहा है साहिल खान का द लायन बुक ऐप नाम के एक सट्टेबाजी ऐप से कनेक्शन है। यह ऐप महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का भी हिस्सा है।
Sahil Khan Arrested
आपको बता दें कि इस मामले में मामले में पहले मुंबई पुलिस एसआईटी ने साहिल खान पूछताछ भी की थी। वहीं साहिल खान अपनी जमानत के लिये कोर्ट तक गए है, लेकिन उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई।
एक्टर साहिल खान हुए गिरफ्तार
आपको बता दें कि महादेव बेटिंग ऐप मामले में अब तक कई एक्टर्स के नाम समाने आ गए है। अब इस लिस्ट में साहिल खान का नाम भी जुड गया है। एक्टर साहिल खान को छत्तीसगढ़ में हिरासत में लिया गया, जहां से उन्हें मुंबई लाया जा रहा है। साहिल खान का नाम लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी ऐप वेबसाइट में शामिल है, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का ही हिस्सा है। बता दें कि साहिल खान पर लायन बुक ऐप को प्रमोट और उनके इवेंट्स अटेंड करने का आरोप है। लायन बुक को प्रमोट करने के बाद उन्होंने बतौर पार्टनर लोटस बुक 24/7 ऐप लॉन्च किया है। साहिल खान ऐप को बढ़ावा देने के लिए अपने रौब का इस्तेमाल करते थे।
Sahil Khan Arrested
कौन हैं साहिल खान?
बताते चले कि एक्टर साहिल खान अपनी फिटनेस को लेकर मशहूर है। साहिल खान Excuse Me और स्टाइल जैसी फिल्मों में काम कर चुके है। वैसे देखा जाए तो साहिल खान का फिल्मों रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। इन फिल्मों को करने के बाद साहिल खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को छोड़ दिय़ा। फिर उनकी फिटनेस जर्नी शुरू हुई और वो फिटनेस इंफ्लुएंसर बन गए। साहिल Divine Nutrition नाम की एक कंपनी चलाते हैं, जो कि फिटनेस सप्लिमेंट्स बेचती है। साहिल खान का कहना था कि वो टैलेंटेड हैं, लेकिन फिल्मों में उनके टैलेंट का सही इस्तेमाल नहीं हुआ। Sahil Khan Arrested
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।