
Sambhal News: खबर उत्तर प्रदेश के के संभल जिले (Sambhal News) से है, जहां पर अस्पताल कर्मियों द्वारा डांट दिए जाने तथा दवा न मिलने से नाराज हुए एक युवक ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में आग लगा दी थी और फरार हो गया। अस्पताल में आग लगने से अस्पताल स्टाफ और रोगियों को बाहर निकाल लिया गया। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि विगत 28 जून को संभल के जिला संयुक्त चिकित्सालय की चौथी मंजिल पर आग लगने से हडकंप मच गया था। जिला अस्पताल की इमारत से धुंआ उठता देख सब हैरान हो गए थे और आनन-फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया था। जिसके बाद मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाल कर एम्बुलेंस के ज़रिए दूसरे अस्पतालों को भेजा गया था। फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाने का काम किया और आग को अस्पताल में फैलने से रोक दिया था।
सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा पुलिस और अस्पताल प्रशासन पहले आग लगने का कारण शार्ट सर्किट को मान रहे थे लेकिन बाद में जब सीसीटीवी फूटेज को देखा गया तो अस्पताल में एक संदिग्ध युवक घूमता हुआ दिखाई दिया और अस्पताल के अंदर पर्दे के पीछे आग लगता हुआ प्रतीत हुआ। जिसके बाद पुलिस ने इस युवक की तलाश शुरू की और एसपी संभल ने इस आरोपी का पता बताने वाले को 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस आज इस युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो इसने अपना नाम राजा अंसारी बताया जो संभल के थाना नखासा इलाके के तुतीपुर इलाके का रहने वाला है।
समय से दवाई ना मिलने से नाराज़ था आरोपी पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार होने पर आरोपी युवक ने बताया की उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में समय से दवाई नहीं मिली थी जिससे नाराज़ होकर उसने जिला अस्पताल में आग लगाने की घटना को अंजाम दिया था। एसपी संभल चक्रेश मिश्र के मुताबिक गिरफ्तार युवक के कब्जे से एक पासपोर्ट, एक मोबाईल फोन, एक आधार कार्ड, चार विदेशी करेंसी के सिक्के, एटीएम कार्ड और कुछ सामान बरामद हुआ है यह एक बार विदेश यात्रा पर भी जा चुका है। आरोप को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है बाकि की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार युवक पर रासुका की कार्रवाई भी की जाएगी।