विज्ञापन
बिहार में गुरुवार को राजनीतिक घटनाक्रम के तहत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार औपचारिक रूप से पूरा हो गया। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में दोपहर 12 बजे के बाद आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

Bihar News : बिहार में गुरुवार को राजनीतिक घटनाक्रम के तहत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार औपचारिक रूप से पूरा हो गया। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में दोपहर 12 बजे के बाद आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर बीजेपी, जेडीयू, LJP (रामविलास), HAM और RLM सहित सभी सहयोगी दलों के प्रतिनिधियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। कार्यक्रम में भारी जनसमूह मौजूद रहा, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति ने इस आयोजन को राष्ट्रीय राजनीतिक महत्व प्रदान किया। Bihar News
नंदकिशोर राम - पश्चिमी चंपारण की रामनगर (सुरक्षित) सीट से पहली बार विधायक बने नंदकिशोर राम को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। उन्होंने 2025 के चुनाव में बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। सामाजिक कार्यों से जुड़े रहने वाले नंदकिशोर राम संगठनात्मक स्तर पर भी लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। Bihar News
मिथिलेश तिवारी - गोपालगंज के दुमरिया गांव से आने वाले मिथिलेश तिवारी छात्र राजनीति से निकलकर अब कैबिनेट में पहुंचे हैं। ABVP से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले तिवारी संगठन में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। वे लगातार दो विधानसभा चुनाव जीतकर पार्टी में मजबूत चेहरा बनकर उभरे हैं। Bihar News
शैलेंद्र कुमार - भागलपुर के बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुमार शैलेंद्र को भी पहली बार मंत्री बनाया गया है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने 2010 में राजनीति में कदम रखा था। क्षेत्र में उनकी सक्रियता और संगठनात्मक पकड़ को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया है। Bihar News
डॉ. रामचंद्र प्रसाद - दरभंगा जिले के हायाघाट से विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। पीएचडी धारक रामचंद्र प्रसाद किसान परिवार से आते हैं और लगातार दूसरी बार विधानसभा पहुंचे हैं। उनकी छवि एक जमीनी और ईमानदार नेता की रही है। Bihar News
निशांत कुमार - पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने इस बार औपचारिक रूप से राजनीति में प्रवेश किया है। अब तक सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखने वाले निशांत को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। वे शांत और निजी जीवन के लिए जाने जाते रहे हैं। Bihar News
श्वेता गुप्ता - शिवहर से जेडीयू विधायक डॉ. श्वेता गुप्ता ने पहली बार बड़ी जीत दर्ज करते हुए आरजेडी उम्मीदवार को भारी अंतर से हराया था। मेडिकल पृष्ठभूमि से आने वाली श्वेता गुप्ता की छवि एक स्वच्छ और प्रोफेशनल नेता की है। Bihar News
बुलो मंडल - गोपालपुर से विधायक बुलो मंडल, जो पहले आरजेडी में रह चुके हैं और सांसद भी रह चुके हैं, अब जेडीयू के कोटे से मंत्री बने हैं। वे अति पिछड़ा समाज के प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं और क्षेत्रीय राजनीति में मजबूत पकड़ रखते हैं। Bihar News
विज्ञापन
विज्ञापन