New Delhi: नई दिल्ली। हिंदी भवन दिल्ली में आगामी 15 मई को अंतरराष्ट्रीय काव्य संग्रह 'भारत के भारत रत्नÓ का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें देश विदेश 150 से अधिक साहित्यकार सम्मलित होंगें। अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन द्वारा आयोजित इस समारोह में देश के ख्याति प्राप्त साहित्यिक सामाजिक एवं राजनैतिक हस्तियों द्वारा काव्य ग्रन्थ का लोकार्पण किया जायेगा। इस अवसर पर रचनाकार संध्या सेठ, गाजियाबाद को काव्य रत्न सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। हिंदी साहित्य के इतिहास में पहली बार भारत रत्न प्राप्त विभूतियों को एक स्थान पर काव्य ग्रंथ के रूप में समेकित कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया है।