
Baba Bageshwar Dham : बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का दरबार एक बार फिर चर्चा में है। इस बार बाबा बागेश्वर धाम की चर्चा फिल्म स्टार संजय दत्त के कारण हो रही है। अचानक ही फिल्म स्टार संजय दत्त बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की शरण में पहुंच गए हैं। संजय दत्त के बाबा बागेश्वर धाम पहुंचने के फोटो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।