
वजीरगंज इंस्पेक्टर कर रहे विवेचना
वहीं शुक्रवार को लखनऊ जेसीपी लॉ एंड आर्डर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने इस हत्या के संबंध में मीडिया को बताया कि गोलियां बरसाने के मामले में 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। शुरुआती जांच में इनकी लापरवाही पाए जाने की बात सामने आई है। इन सभी पुलिसकर्मियों की कोर्ट परिसर के अलग-अलग गेट पर ड्यूटी तैनात थे। इसमें चार हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल हैं। वहीं इसकी विवेचना के लिए वजीरगंज थाना प्रभारी को नामित किया गया है। जो SIT टीम के अलावा इस मामले की जांच कर रहे हैं।