Sapna Choudhary Dance Video: सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में, 3 वीडियो एक साथ हुए वायरल Viral Video

26 18

Sapna Choudhary Dance Video

locationभारत
userRP Raghuvanshi
calendar31 May 2023 12:56 AM
bookmark

विज्ञापन

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें
\n

पीले सूट में डांस का वीडियो भी वायरल

\n

सोशल मीडिया पर आजकल हरियाणवी गानों का क्रेज खूब देखने को मिल रहा है। जब भी हरियाणवी सॉन्ग की बात आती है तो क्वीन डांसर सपना चौधरी का नाम लोगों के दिमांग में सबसे पहले आता है। भले ही कितनी भी डांसर क्यों ना आ जाये लेकिन सपना चौधरी को टक्कर दे पाना इतना आसान नहीं है। सपना चौधरी अब एक ब्रांड बन गई है। सपना चौधरी ने अपनी काबिलियत के दम पर भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी एक खास जगह बना ली है।

\n

सपना की एक झलक पाने के लिए लोग उतावले रहते हैं। इसी बीच सपना चौधरी का एक और पुराना स्टेज डांस वीडियो वायरल हो रहा है। सपना चौधरी हरियाणवी सॉन्ग ‘तू चीज लाजवाब’ गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं।

\n

इस वीडियो में डांसिंग क्वीन सपना चौधरी येलो कलर के सूट में गजब ढा रही है। वीडियो में जब सपना स्टेज पर चढ़ती है और अपनी कमर हिलाती है तो वैसे ही लाखों युवाओं के दिलों की धडक़ने तेज होने लगती है। यहां तक की बुड्ढे की सांसे भी थम जाती है।\nसपना चौधरी के इस वीडियो को sonotek नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया, जहां इसे 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं उनके कई फैंस तो इनके डांस को देख खुद भी मटक रहे है। खासकर, लड़कियां जो सपना की ड्रेसिंग सेंस से लेकर डांस तक सब कुछ कॉपी कर रही है। सपना चौधरी के डांस को देखने के बाद वहां मौजूद लोग झूमने को मजबूर हो गए हैं। लोगों ने नोटों की बारिश भी कर दी है।

\n\n
\n

पीले सूट में डांस करने जब स्टेज पर चढ़ी सपना चौधरी तो पूरी जनता हो गई उन पर फिदा @SapnaChaudary pic.twitter.com/6gbXkJNFHE

\n— Chetna Manch (@ManchChetna) May 30, 2023
\n\n

‘‘लत लग जागी’’ गाना भी हो रहा है वायरल

\n
\n

आइफा अवॉर्ड 2023 में शामिल होकर अपने लुक्स से सबको चौंकाने वाली सपना चौधरी के एक के बाद एक वीडियो वायरल हो रहे हैं ।\nआप भी देखिए यह वायरल वीडियो @SapnaChaudary pic.twitter.com/Pq7TC0k68s

\n— Chetna Manch (@ManchChetna) May 30, 2023
\n\n

आईफा अवार्ड समारोह में जाने के बाद से सपना चौधरी के एक के बाद एक वीडियो वायरल हो रहे हैं। उनका एक पुराने गाने ‘‘लत लग जागी’’ पर भी वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना हरे सूट में नजर आ रही है। इस वीडियो पर अब तक 10 लाख से भी अधिक व्यूज आ चुके हैं। आप भी देखें वीडियो

\n\n

कौन है सपना चौधरी

\n

सपना चौधरी एक चर्चित नर्तकी और गायिका है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में समेत देश भर में सपना चौधरी नाम काफ़ी लोकप्रिय है।

\n

नाम सपना चौधरी\nउपनाम सपना\nजन्म तारीख 25 सितम्बर 1990\nआयु 33\nजन्म स्थान रोहतक, हरियाणा\nराशि तुला\nनागरिकता भारतीय\nधर्म हिन्दू\nऊँचाई 5 फीट 7 इंच\nवजऩ 55 किलो ग्राम\nआँखों का रंग गहरा भूरा\nबालों का रंग काला\nवैवाहिक स्थिति अविवाहित\nपसंद नृत्य, संगीत और यात्रा करना\nपसंदीदा अभिनेता दिलजीत दोसांझ\nपसंदीदा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण\nपसंदीदा गायक नेहा कक्कर, सुनन्दा शर्मा, कौर बी, मिस पूजा, प्रीत हरपाल और जस्सी गिल\nपसंदीदा खिलाडी गीता फोगाट, बबिता कुमारी, योगेश्वर दत्त\nमशहूर शो आर्केस्ट्रा शो\nमशहूर गाना बहु जमींदार की, गोरा गोरा\nअफेयर्स या बॉय फ्रेंड ए. हूडा\nपति वीर साहू

\n\n

सपना चौधरी का प्रारंभिक जीवन

\n

इनका जन्म हरियाणा के एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था. जब वह सिफऱ् 12 साल की थी तब ही उनके पिता की मृत्यु हो गयी. पिता की मृत्यु के बाद परिवार की जिम्मेदारियों में अपना समर्थन देने के लिए उन्होंने अपने शौक नृत्य और गायन को अपना व्यवसाय बना लिया और इस कला के माध्यम से ही वो पैसे और शोहरत कमाने लगी.

\n\n

सपना चौधरी का नृत्य एवं गायन में करियर

\n

सपना ने दिल्ली और हरियाणा की कई पार्टियों में अपने गायन और नृत्य का प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के स्थानीय ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। वह सलवार- कमीज और दुपट्टे के साथ ही नृत्य का प्रदर्शन करती है, बहुत ही कम समय में वह एक प्रसिद्ध गायिका के रूप में लोगों से सराहना और प्रसंशा प्राप्त कर ली है। अपने पहले गीत सॉलिड बॉडी के बाद वह सुपरस्टार बन गयी। सपना चौधरी जब भी लाईव शो करती है तब हर उम्र के दर्शक उनकी नृत्य और गायन शैली का भरपूर आनंद लेते है। उनके प्रसंशक उनके नृत्य वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड करते है। सपना चौधरी यूट्यूब पर भी काफी मशहूर है। उन्होंने अपने आप को हरयाणवी गायिका के रूप में स्थापित किया है, अब तक वे 150 से भी अधिक मशहूर गाने को गा चुकी है।

\n\n

सपना चौधरी का विवाद

\n

सपना चौधरी का विवादों से अक्सर आमना सामना होता रहा है. सपना चौधरी के बारे में लोगों की अपनी राय है जिनमे से कुछ उन्हें आइटम गर्ल कहते है तो कुछ लोग उनके नृत्य को अश्लील मानते है। कई लोगों ने उन्हें अभद्र की श्रेणी में रखा है, लेकिन सपना ने ऐसे लोगों को अपने मजबूत जवाब में ये कहते हुए अश्लील होने के टैग को अस्वीकार कर दिया है कि अगर वह अश्लील है तो बॉलीवुड में जो भी अभिनेत्री आईटम गानों पर नृत्य करती है वह भी अशिष्ट है।

\n

सपना उस वक्त विवादों में फिर से आई जब उन्होंने चूहों को मारने वाले दवा को खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। अपनी आत्महत्या की कोशिश का कारण उन्होंने यह बताया था कि 2016 में हुए उनके एक शो के दौरान यह आरोप उन पर लगा था की उन्होंने दलित भावनाओं को ठेस पहुँचाया है, इसके लिए उनके खिलाफ़ दो मामले दर्ज किये गए थे। साथ ही संतपाल तंवर ने उनके खिलाफ़ ऑनलाइन अभियान चलाया था जिस वजह से वह उदास हो कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

\n\n

सपना चौधरी की शादी, परिवार, बच्चा

\n

सपना चौधरी आये दिन सुर्खय़िों में रहती है, अपने ठुमकों से उन्हने सभी को दीवाना कर रखा है। लेकिन अभी जिन वजह से वो सुर्खियों में है वो बहुत अलग है। सपना चौधरी की शादी एवं माँ बनने की खबर एक साथ सामने आई है। सपना की माँ ने बताया है कि सपना ने दिसम्बर 2019 में कुछ करीबी लोगो की उपस्थति में वीर साहू से शादी कर ली थी। उसी समय वीर के परिवार में किसी की मृत्यु के बाद यह शादी सार्वजनिक नहीं हो सकी थी। सपना ने फिर जनवरी में कोर्ट मैरिज की, जिसकी जानकारी भी उन्होंने सार्वजनिक नहीं की थी। वीर हरियाणा के हिसार के रहने वाले है।

\n

सपना और वीर को 4 अक्टूबर एक बेटा हुआ है, जिसकी जानकारी वीर ने स्वयं फेसबुक लाइव के द्वारा दी, तब सभी को सपना की शादी और उनके बच्चे के बारे में पता चला। खबर आते ही ये खबर आग की तरह फ़ैल गई और सभी उनके फैन्स पूरी तरह अचंभित हो गए। सभी को इस बात का बुरा लग रहा है कि पिछले छह महीने के बाद अब आगे छह महीने भी किसी को सपना का डांस उनके ठुमके नहीं देखने मिलेगें। हो भी सकता है कि सपना अपना प्रोफेशन बदल दे और डांस शो करना छोड़ दें। Sapna Choudhary Dance Video

\n\n

Wrestlers Protest: पहलवानों को मनाने हरिद्वार पहुंचे राकेश टिकैत, कहा गलत कदम मत उठाओ

\nदेश विदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।\n\nदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2023/05/26-18.jpg","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2023/05/26-18.jpg","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2023-05-31T00:56:52+05:30","dateModified":"2023-05-31T00:56:52+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"एंटरटेनमेंट"}
चेतना दृष्टि
चेतना दृष्टि