
Rohini Acharya In Saran : रोहिणी आचार्य ने बिहार की सारण लोकसभा सीट पर अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया है । रोहिणी आचार्य सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी हैं। वे पेशे से चिकित्सक हैं। रोहिणी आचार्य 2022 में तब चर्चा मे आई थी जब उन्होंने अपने पिता लालू यादव को एक किडनी देकर नया जीवन दिया था । एक बार फिर रोहिणी आचार्य की चर्चा जोर शोर से शुरू हो गई है। राजद के रणनीतिकारों ने भाजपा के सीटिंग सांसद और पूर्व मंत्री राजीव प्रताप रूडी के विरुद्ध रोहिणी आचार्य को उतारा है। लोकसभा चुनाव में रोहिणी आचार्य का मुकाबला उस भाजपा नेता से होना है, जिन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और पूर्व सीएम राबड़ी देवी को भी पराजित किया है। 2009 में सारण लोकसभा अस्तित्व में आया। पहला चुनाव लालू प्रसाद ने जीता। दूसरा और तीसरा यानी वर्ष 2014 और 2019 राजीव प्रताप रूडी ने जीता।