
Sarkari Jobs 2022 : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) में आईटीआई पास के लिए अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग का मौका है। एचसीएसल की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अपरेंटिस की कुल 290 वैकेंसी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई से शुरू होगा, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। अपरेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत होने वाली यह अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग खेत्री कॉपर कॉम्प्लेक्स, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में होगी।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को 10+2 सिस्टम के अंतर्गत 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई भी किया होना जरूरी है। हालांकि, मेट माइंस और ब्लॉस्टर माइंस, दो पद ऐसे हैं जिनके लिए किसी प्रकार की तकनीकी योग्यता नहीं मांगी गई है।
भर्ती विवरण
मेट (माइंस)- 60 ब्लॉस्टर (माइंस)- 100 डीजल मैकेनिक- 10 फिटर-30 टर्नर- 5 वेल्डर गैस एवं इलेक्ट्रिक- 25 इलेक्ट्रिशियन- 40 इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक- 6 ड्रॉफ्ट्समैन सिविल- 2 ड्रॉफ्ट्समैन मैकेनिकल- 3 कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट- 2 सर्वेयर- 5 रेफ्रीजेरेशन एवं एयर कंडिशनर- 2
महत्वपूर्ण तिथियां ऑनलाइन आवेदन शुरू- 1 जुलाई 2022 आवेदन की अंतिम तिथि- 15 जुलाई 2022 शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी होगी- 10 अगस्त 2022
चयन प्रक्रिया अपरेंटिशिप के लिए उम्मीदवारों का सेलेक्शन आईटीआई और 10वीं में मिले मार्क्स के आधार पर होगा। आईटीआई के स्कोर को 30 फीसदी वेटेज मिलेगा, जबकि 70 फीसदी वेटेज 10वीं के स्कोर को मिलेगा। जिन पदों के लिए आईटीआई नहीं मांगा गया है उसके लिए सेलेक्शन में 10वीं के मार्क्स को 100 फीसदी वेटेज मिलेगा।
यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देखें
>> Anganwadi Bharti 2022 : निकली आंगनवाड़ी की भर्ती, 10वीं भी कर सकती हैं आवेदन