RBI से लेकर रेलवे तक! सितंबर में सरकारी नौकरियों की बहार, अभी करें आवेदन
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:16 PM
सितंबर 2025 सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ढेर सारे सुनहरे अवसर लेकर आया है। इस महीने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI), रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL), इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, यूपीपीएससी (UPPSC) और कैनरा बैंक सिक्योरिटीज जैसे बड़े विभागों में बंपर भर्तियां निकली हैं। RBI ने ग्रेड बी ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती शुरू की है जिसमें जनरल, DEPR और DSIM स्ट्रीम शामिल हैं। Government Jobs 2025
ये पद हैं शामिल
रेलवे ने पैरामेडिकल स्टाफ की भर्तियों की अंतिम तिथि 18 सितंबर तक बढ़ा दी है जिनमें नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट, फार्मासिस्ट और रेडियोग्राफर जैसे पद शामिल हैं। IOCL ने केमिकल, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरों के लिए 21 सितंबर तक आवेदन मांगे हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो में मोटर ट्रांसपोर्ट सेक्शन के लिए सिक्योरिटी असिस्टेंट की वैकेंसी निकली है, जिसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार 28 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, कैनरा बैंक सिक्योरिटीज ने सेल्स एंड मार्केटिंग ट्रेनी के पदों के लिए 6 अक्टूबर तक आवेदन मांगे हैं।
यूपीपीएससी ने भी विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। ये सभी भर्तियां विभिन्न योग्यताओं के लिए हैं चाहे आप 10वीं पास हों, ग्रेजुएट हों या इंजीनियर हर किसी के लिए कुछ न कुछ अवसर मौजूद है। इच्छुक उम्मीदवार विभागों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं और सरकारी नौकरी की इस सुनहरी दौड़ में शामिल हो सकते हैं। Government Jobs 2025