Sarkari Ration Dealers: 75 ग्राम पंचायतों में बनेंगे अन्नापूर्ण स्टोर: राशन डीलरों को सरकार उपलब्ध कराएगी भवन
Sarkari Ration Dealers
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:47 AM
Sarkari Ration Dealers: जिले में राशन की दुकानों को अन्नपूर्णा स्टोर के रूप में विकसित किया जाएगा। 75 ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्ण स्टोर का निर्माण किए जाने का लक्ष्य है। निर्माण पर कुल 6.37 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। एक स्टोर पर 8.5 लाख खर्च होने का अनुमान माना जा रहा है। सरकार राशन डीलरों को नया भवन अन्नपूर्ण स्टोर के तौर पर मुहैया कराएगी ताकि आम जनमानस को आसानी हो सके।
Sarkari Ration Dealers
75 ग्राम पंचायतों में बनेंगे अन्नापूर्ण स्टोर
Sarkari Ration Dealers: जिले के 75 ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा स्टोर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। दरअसल अब तक जिले में योजनाओं के तहत सभी लोगों को राशन का वितरण किया जाता है। या तो कांटेदार अपनी खुद की जगह या फिर किराए की दुकान लेकर यह वितरण करते हैं। जिले में कुल 1352 दुकानें संचालित है। अब सरकार इन सभी दुकानदारों को सरकारी भवन उपलब्ध कराएगी। राशन दुकानों को ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा स्टोर शॉप के नाम से जाना जाएगा। बनने जा रहे अन्नपूर्णा स्टोर्स में काफी सुविधाएं होंगी। राशन की दुकान अन्नपूर्णा शॉप के रूप में विकसित होने पर कोटेदार यदि बादल भी जाता है तो राशन की दुकान के स्थान का परिवर्तन नहीं होगा। राशन की दुकान या अन्नपूर्णा स्टोर जो एक बार बन गया वह भवन वहीं रहेगा। राशन डीलर या कोटेदार बदल सकते हैं।
पहले चरण में 75 अन्नपूर्णा स्टोर
Sarkari Ration Dealers: योजना के तहत फिलहाल 75 राशन की दुकानों को प्रथम चरण में अन्नपूर्णा स्टोर के तौर पर विकसित किया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही इसकी शुरुआत होने की संभावना है। अन्नपूर्णा स्टोर्स के विकसित हो जाने से लोगों को काफी लाभ होगा। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के लाभार्थी इससे लाभान्वित होंगे। अन्नपूर्णा स्टोर में राशन वितरण के साथ-साथ अन्य सुविधाएं होंगी जिससे हम जनमानस के जीवन में आसानी होगी।
Benefits of kundru: कुंदरू खाने के फायदे, सेहत के साथ मुनाफे के लिए भी जोरदारग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।