SBI कार्ड यूजर्स ध्यान दें!1 सितंबर से खत्म होंगे ये खास फायदे
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:44 AM
यदि आपके पास SBI का क्रेडिट कार्ड है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि 1 सितंबर 2025 से एसबीआई क्रेडिट कार्ड्स के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने जा रहे हैं जिनका सीधा असर कार्ड होल्डर्स को मिलने वाले फायदों पर पड़ेगा। खासतौर पर कुछ कार्ड्स पर अब रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे जिससे यूजर्स को झटका लग सकता है। SBI Credit Card
कौन से कार्ड्स पर होंगे बदलाव?
एसबीआई ने स्पष्ट किया है कि लाइफ स्टाइल होम सेंटर SBI कार्ड, लाइफ स्टाइल होम सेंटर SBI कार्ड सिलेक्ट और लाइफ स्टाइल होम सेंटर SBI कार्ड प्राइम के लिए रिवॉर्ड पॉइंट्स के नियम बदलेंगे। इन कार्ड्स से जुड़े खास फायदे और रिवॉर्ड पॉइंट्स को अब सीमित कर दिया जाएगा।
किस तरह के ट्रांजैक्शन पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट?
1 सितंबर से, एसबीआई कार्ड्स के नियमों के मुताबिक, निम्नलिखित खर्चों पर अब रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे। जैसे-ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर किए गए लेनदेन, सरकारी सेवाओं से संबंधित भुगतान, मर्चेंट लेनदेन (वाणिज्यिक लेनदेन) यानी यदि आप गेमिंग वेबसाइट या ऐप पर पैसा खर्च करते हैं या सरकार से जुड़ी किसी सेवा के लिए भुगतान करते हैं, तो अब इन ट्रांजैक्शन्स पर आपको रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे।
कार्ड सुरक्षा योजना में भी होगा बदलाव
इसके अलावा, 16 सितंबर 2025 से एसबीआई कार्ड्स की कार्ड सुरक्षा योजना (CPP) के तहत सभी ग्राहक अपने रिन्यूअल डेट के आधार पर नए अपडेटेड प्लान में ऑटोमैटिक ट्रांसफर हो जाएंगे। इसके बारे में बैंक 24 घंटे पहले SMS या ईमेल के जरिए सूचित करेगा। एसबीआई कार्ड्स लगातार अपने नियमों में बदलाव कर रहा है। पिछले महीने ही बैंक ने कई कार्ड्स पर उपलब्ध कंप्लीमेंट्री एयर एक्सीडेंट कवर सुविधा को बंद किया था, जो कि 50 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का कवर प्रदान करता था। यह बदलाव खासतौर पर SBI Elite और SBI Prime कार्ड यूजर्स को प्रभावित करता है।
एसबीआई क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 1 सितंबर से होने वाले बदलावों के प्रति सचेत रहना होगा। ऑनलाइन गेमिंग और सरकारी सेवाओं के खर्चों पर अब रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे जिससे कार्ड की उपयोगिता पर असर पड़ सकता है। साथ ही, कार्ड सुरक्षा योजना में बदलाव के बारे में भी जागरूक रहना जरूरी है। SBI Credit Card