SBI PO Mains 2025: एग्जाम से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना होगा नुकसान
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 01:11 PM
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती 2025 के लिए मुख्य परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है। एसबीआई पीओ मेन्स एग्जाम का आयोजन 13 सितंबर 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के रूप में किया जाएगा। इस परीक्षा में वही उम्मीदवार शामिल होंगे, जो प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए हैं। प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे 1 सितंबर 2025 को जारी किए गए थे। SBI PO Mains Exam 2025
SBI PO Mains Exam 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
मुख्य परीक्षा की तारीख: 13 सितंबर 2025
एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तारीख: 6 सितंबर 2025 (संभावित)
रिक्त पदों की संख्या: कुल 541 (500 नियमित + 41 बैकलॉग)
ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट
एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 7 दिन पहले जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार इन्हें sbi.co.in
पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
डाउनलोड करने के स्टेप्स
SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
Careers सेक्शन में जाएं।
SBI PO Mains Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
जरूरी दस्तावेज
एडमिट कार्ड
फोटो युक्त पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी)
जानें परीक्षा का प्रारूप
मुख्य परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी।
वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र (Objective) – 200 अंक
वर्णनात्मक प्रश्नपत्र (Descriptive) – 50 अंक
वस्तुनिष्ठ परीक्षा में शामिल सेक्शन
रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड
अंग्रेजी भाषा
डेटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन
जनरल/इकोनॉमिक/बैंकिंग अवेयरनेस
बता दें कि, हर गलत उत्तर पर 0.25 की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। मेन्स परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी फाइनल स्टेज यानी इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन में भाग लेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें। एडमिट कार्ड और परीक्षा से संबंधित सभी अपडेट्स SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह से बचें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। SBI PO Mains Exam 2025