SBI PO प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
SBI PO Admit Card
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:14 AM
SBI PO Admit Card: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार अब एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एसबीआई पीओ की प्रीलिम्स परीक्षा 2, 4 और 5 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 541 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें से 500 पद नियमित हैं जबकि 41 पद बैकलॉग के हैं।
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप की होती है, जिसमें 100 अंकों के सवाल पूछे जाते हैं। परीक्षा में तीन खंड होते हैं। अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक अभियोग्यता (Quantitative Aptitude), तर्कशक्ति (Reasoning Ability)।प्रत्येक सेक्शन के लिए 20 मिनट का समय निर्धारित है। कुल परीक्षा अवधि 1 घंटा होती है। ध्यान दें प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
प्रीलिम्स में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए बुलाया जाएगा, जो संभवतः सितंबर 2025 में आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा में ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दोनों प्रकार के प्रश्न होंगे। इसके परिणाम सितंबर या अक्टूबर में घोषित किए जा सकते हैं। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज, इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन से गुजरना होगा। फाइनल चयन प्रक्रिया अक्टूबर या नवंबर में पूरी की जाएगी।