SBI : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यार्थियों के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बैंक आफ महाराष्ट्र (BOM) और नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) समेत कई सरकारी संस्थानों ने दरवाजे खोले हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी स्पैशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों के लिए 48 रिक्तियां निकाली हैं। इस पद पर इच्छुक उम्मीदवार 25 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सभी अहम जानकारी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी जनरलिस्ट अधिकारियों के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके लिए आपको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर लॉग इन करना होगा। बैंक की ओर से स्केल 2 और स्केल 3 पर 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कोयला खनन परियोजनाओं के लिए 117 पदों के लिए आवेदन मांगा है। इसमे ओवरमैन पद के लिए 74 रिक्तियां और माइनिंग के पदों के लिए 103 पद पर रिक्तियां निकाली गई हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 15 मार्च 2022 है।
अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने भी पीजीटी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। लोक सेवा आयोग ने कुल 77 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगा है। इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट appsc.gov.in लॉग इन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आपको 200 रुपए का शुल्क देकर आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 मार्च 2022 है। बीईएल में ट्रेनी इंजीनियर के 75 पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए आप BEL की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं।