SBI Recruitment : बैंक में नौकरी पाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI Recruitment) में काम करने का मौका है। एसबीआई (SBI Recruitment) ने विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
सिस्टम ऑफिसर, एग्जेक्यूटिव, सीनियर एग्जेक्यूटिव, सीनियर स्पेशल एग्जेक्यूटिव और चीफ इंफोर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर जैसे पदों को लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 17 मई 2022 तक है। इसके बाद 25 जून को ऑनलाइन परीक्षा होगी।
ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करने की तारीख 16 जून है। सिलेक्शन के लिए मेरिट लिस् साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर लगाई जाएगी। सिस्टम ऑफिसर (टेस्ट इंजीनियर और वेब डेवलपर) के पद के लिए, प्रोफेशनल नॉलेज टेस्ट (150 अंकों में से) और साक्षात्कार (25 अंकों में से) के अंकों को मिलाकर अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।
आवेदन कैसे करें उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास एक वैध ईमेल आईडी होनी चाहिए जिसे परिणाम घोषित होने तक सक्रिय रखा जाना चाहिए। इस ईमेल पर ही उनको कॉल लेटर/साक्षात्कार आदि की तारीख के बारे में जानकारी दी जाएगी।