School Bus Accident : दिल्ली में तड़के हुई सड़क दुर्घटना में 25 स्कूली बच्चों समेत 29 लोग घायल
29 people including 25 school children injured in a road accident in the early hours of Delhi
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:07 PM
मध्य दिल्ली की पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि पुलिस को दिन में करीब 11 बजे दुर्घटना की जानकारी मिली। टीम जब मौके पर पहुंची तो उसने देखा कि चार बसें, एक ऑटोरिक्शा, एक कार और एक बाइक की आपस में टक्कर हो गई है।
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के सलीमगढ़ फ्लाईओवर पर सोमवार तड़के हुई सड़क दुर्घटना में 25 स्कूली बच्चों सहित कुल 29 लोग घायल हो गए।
मध्य दिल्ली की पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि पुलिस को दिन में करीब 11 बजे दुर्घटना की जानकारी मिली। टीम जब मौके पर पहुंची तो उसने देखा कि चार बसें, एक ऑटोरिक्शा, एक कार और एक बाइक की आपस में टक्कर हो गई है।
उन्होंने बताया कि चार बसों में 216 स्कूली बच्चे सवार थे। दुर्घटना में करीब 25 छात्रों, स्कूल के तीन कर्मचारियों और एक अन्य व्यक्ति को चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों का इलाज एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
देश विदेश की खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।