विज्ञापन
देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। झुलसाने वाली धूप और लगातार चल रही लू ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है, जिन्हें तेज गर्मी के बीच स्कूल जाना पड़ रहा है।

School Closed Tomorrow : देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। झुलसाने वाली धूप और लगातार चल रही लू ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है, जिन्हें तेज गर्मी के बीच स्कूल जाना पड़ रहा है। ऐसे में अभिभावकों और छात्रों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि आखिर कल स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे? दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियों और समय बदलाव को लेकर लगातार नए निर्देश जारी किए जा रहे हैं। School Closed Tomorrow
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत पूरे NCR क्षेत्र में तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। गर्म हवाओं और तेज धूप को देखते हुए कई स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू कर दी गई हैं। जिन स्कूलों में अभी अवकाश घोषित नहीं हुआ है, वहां प्रशासन ने दोपहर की शिफ्ट बंद रखने और सुबह की कक्षाएं जल्दी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। School Closed Tomorrow
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालात को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां समय से पहले घोषित करने की तैयारी चल रही है। वहीं बिहार में पटना समेत कई इलाकों में बच्चों की तबीयत बिगड़ने की खबरों के बाद सरकार सख्त हो गई है। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि सुबह 10:30 या 11 बजे के बाद स्कूल संचालित नहीं किए जाएंगे। कई जिलों में समर वेकेशन लागू भी हो चुकी है। School Closed Tomorrow
राजस्थान में गर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। कई शहरों में तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने अधिकांश सरकारी और निजी स्कूलों में मई के मध्य से ही गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। फिलहाल कुछ स्कूल केवल प्रशासनिक कार्यों और वरिष्ठ कक्षाओं की तैयारी के लिए सीमित रूप से खोले जा रहे हैं। School Closed Tomorrow
विज्ञापन