School Reopen- पूरे दो साल बाद नियमित तौर पर आज से खुले स्कूल
दो साल बाद खुले स्कूल
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 12:31 PM
School Reopen- विश्व भर में फैली कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया के जीवन को व्यवस्थित कर दिया था। इसका सबसे ज्यादा असर पड़ा देश की शिक्षा व्यवस्था पर। इस महामारी के चलते पूरे 2 साल तक स्कूल बंद रखने पड़े। आज 2 पूरे दो साल बाद नियमित ढंग से स्कूल (School Reopen) खोले गए हैं। स्कूलों के खुल जाने से घर में बंद पड़े बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है।
Covid 19 की वजह से 2 साल से बंद पड़े थे बारहवीं तक के स्कूल -
साल 2020 के अप्रैल महीने से कोरोना महामारी के चलते देशभर में लॉकडाउन लगा दिया गया था। लॉकडाउन के दौरान स्कूल तथा कॉलेजों को भी बंद कर दिया गया था। यहां तक कि परीक्षाएं भी ऑनलाइन माध्यम से संपन्न कराई जा रही है। हालांकि साल 2021 के अक्टूबर महीने से कॉलेजों को खोल दिया गया, लेकिन स्कूल तथा कॉलेज से नियमित ढंग से नहीं खुले थे। ऑफलाइन मोड के साथ-साथ ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी थी। पूरे 2 साल बाद एक से बारहवीं तक के स्कूल कॉलेज को नियमित रूप से खोला गया है।