16 से 18 मई तक बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और बैंक, यहां देखें अपने राज्य की छुट्टी
Public Holiday
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:14 AM
Public Holiday : 16 मई को सिक्किम (Sikkim) में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है क्योंकि 16 मई (शुक्रवार) को सिक्किम राज्य दिवस (Sikkim State Day) के रूप में मनाया जाता है। यह दिन 1975 में सिक्किम के भारत का 22वां राज्य बनने की स्मृति में मनाया जाता है। इस अवसर पर पूरे राज्य में सभी सरकारी कार्यालय, बैंक, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। कुछ निजी कंपनियों में भी छुट्टी हो सकती है हालांकि यह उनकी आंतरिक नीति पर निर्भर करेगा।
लोगों को मिल सकता है लंबा वीकेंड
इस बार 16 मई को शुक्रवार है, जिसके बाद शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश है। यानी सिक्किम में लोगों को तीन दिन का लंबा वीकेंड मिल सकता है, जो किसी त्योहार से कम नहीं है। हालांकि बैंक बंद रहने के कारण लोग पहले से जरूरी काम निपटा लें, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है — एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप्स के जरिए ज़रूरी काम किए जा सकते हैं।
सिक्किम राज्य दिवस क्यों है खास?
इस दिन को केवल छुट्टी के रूप में नहीं बल्कि राज्य की एकता, इतिहास और संस्कृति को सम्मान देने के रूप में भी देखा जाना चाहिए। यह एक ऐसा अवसर है जब लोग अपने राज्य के विकास, पहचान और आत्मसम्मान को महसूस कर सकते हैं। सिक्किमवासियों के लिए यह दिन गर्व और उत्सव का प्रतीक है।