शेयर बाजार में सबसे बड़ा घोटाला? पांव तले खिसक जाएगी जमीन
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:40 AM
शेयर बाजार में आजकल जिस तरह की धांधली सामने आ रही है वह निवेशकों के लिए सचमुच चिंताजनक है। SEBI (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) ने Seacoast Shipping Services Ltd (SSSL) नामक कंपनी पर लगभग 430 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी का खुलासा किया है। इस मामले ने यह दिखा दिया कि कंपनियों की आड़ में कैसे-कैसे जाल बिछाए जाते हैं और आम निवेशक कैसे खेल तय किया जाता है। Stock Market Fraud
जांच में निकली चौंकाने वाली बातें
सेबी के अनुसार, अप्रैल 2020 से दिसंबर 2023 की अवधि में 85% से अधिक रिपोर्ट की गई बिक्री और 98% से अधिक दर्ज की गई एसेट्स फर्जी पाई गईं। कंपनी ने ऐसे नकली कंपनियों के साथ फर्जी बिक्री दिखाई जो या तो बंद हो चुकी थीं या अस्तित्व ही नहीं थीं। उदाहरण के लिए, वर्ष 2021 में SSSL ने सिंगापुर की Bimstar Holdings Pte Ltd को ₹81.35 करोड़ की बिक्री दिखाई जबकि उस कंपनी का अस्तित्व नहीं था। इसके अलावा, फर्जी खरीदारी भी दिखाई गई। वर्ष 2022 में Safe Cargo Shipping Services Pte Ltd से ₹94.06 करोड़ की खरीद का दावा किया गया लेकिन भुगतान करने का कोई प्रमाण नहीं मिला।
झूठ की बड़ी कहानी
जब SEBI ने इस पूरे जाल पर सवाल उठाया, तब प्रमोटरों ने झूठी कहानी गढ़ दी। मनीष शाह के खिलाफ यह दावा किया गया कि उनकी पत्नी चेरिल शाह ने कहा कि उनका बेटा किडनैप हो गया था। उन्होंने यह भी कहा कि अपहरण की फिरौती देने के लिए ₹43.42 करोड़ का पैसा राइट्स इश्यू से डाइवर्ट किया गया। लेकिन कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि यह दलील मूल आरोपों की गंभीरता को ढकने की चाल है क्योंकि असली मुद्दा है वित्तीय रिपोर्टिंग और फर्जी लेनदेन।
सेबी की कड़ी कार्रवाई
SEBI ने SSSL पर निवेशकों से किसी भी धन संग्रह पर रोक लगा दी है। प्रमोटर मनीष शाह और अन्य निदेशकों को पूंजी बाजार में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।उनसे ₹47.89 करोड़ की वसूली की जाएगी और अन्य गैर‑प्रमोटर इकाइयों को लगभग ₹70 करोड़ एस्क्रो खाते में जमा करने का निर्देश दिया गया है। कंपनी को नए ऑडिट कमेटी की स्थापना करनी होगी और भविष्य में विश्वसनीय वित्तीय रिपोर्टिंग सुनिश्चित करनी होगी।
ये सबसे जटिल प्रश्न है लगभग 2.5 लाख खुदरा निवेशकों को हुए नुकसान की पूर्ति कैसे हो? कानूनी विशेषज्ञ कह रहे हैं कि क्लास-एक्शन जैसे मुकदमे कराए जा सकते हैं लेकिन इतनी बड़ी संख्या में निवेशकों को एक मंच पर लाना और साझा कोशिश करना आसान नहीं है। Stock Market Fraud