Security Breach : दिल्ली पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गाँधी के सुरक्षा इंतजामों में हुई चूक, पार्टी की तरफ से गृह मंत्रालय को लिखी गयी चिट्ठी
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:33 AM
कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा अब दिल्ली पहुँच चुकी है और यहां पार्टी के द्वारा राहुल गाँधी की Security Breach (सुरक्षा में चूक) होने की बात कही गयी है। कांग्रेस पार्टी के सचिव केसी वेणुगोपाल ने यह दावा किया कि दिल्ली पुलिस, जो कि पूरी तरह से गृह मंत्रालय के अंतर्गत आती है, यात्रा के दौरान राहुल गाँधी की सुरक्षा करने में नाकामयाब रही। इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के महासचिव ने गृह मंत्रालय को एक चिट्ठी भी लिखी है जिसमें राहुल गाँधी की सुरक्षा को लेकर चिंता जतायी गयी है।
Z प्लस सिक्योरिटी प्राप्त है राहुल गाँधी को
कांग्रेस पार्टी के द्वारा यह वक्तव्य सामने आया है कि Z प्लस सिक्योरिटी प्राप्त होने के बाद भी दिल्ली में राहुल गाँधी का सुरक्षा घेरा कई बार टूटा और राहुल गाँधी की सुरक्षा में चूक (Security Breach) हुई। दिल्ली पुलिस इस कार्य व्यवस्था को सँभालने में पूरी तरह से नाकाम नजर आयी। हालांकि यात्रा में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एवं लोगों ने बाद में सुरक्षा घेरा बनाने में मदद करी।
इसके अतिरिक्त यह बात भी सामने आ रही है कि जो लोग राहुल गाँधी से मिल- जुल रहे हैं उनसे इंटेलीजेंस ब्यूरो के अधिकारी लगातार पूछताछ कर रहे हैं और उन्हें डरा धमका भी रहे हैं।
किसी भी व्यक्ति की Security Breach होना राजनीती का मुद्दा नहीं बनना चाहिये।
आर्टिकल 19 का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि संविधान हमें किसी भी जगह यात्रा करने एवं सभा करने का अधिकार देता है। कांग्रेस ने इससे पहले भी अपने दो महत्वपूर्ण नेताओं को सुरक्षा की कमी (Security Breach)के चलते खोया है। ऐसे में राहुल गाँधी की सुरक्षा करना ज्यादा अहम हो जाता है। मामले को राजनीतिक दृष्टिकोण से न देखते हुए केंद्र सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए एवं कांग्रेस नेता की सुरक्षा को सुनिश्चित करना चाहिए।