पाकिस्तान से भागकर भारत में आई सीमा हैदर का नया अवतार सामने आया है। अवतार शब्द पर कुछ लोगों को आपत्ति हो सकती है। इस कारण यह भी कहा जा सकता है कि सीमा हैदर नए रंग रूप में दिखाई देने लगी है। भारत में पाकिस्तानी भाभी के नाम से चर्चित सीमा हैदर इन दिनों बड़ा खेला कर रही है। सीमा हैदर एक ऐसी महिला है जिस महिला को हमेशा चर्चा में बना रहना अच्छी तरह से आता है। सीमा हैदर क्या बड़ा खेला कर रही है आपको बता देते हैं। Seema Haider
पाकिस्तानी भाभी के नाम से चर्चित है सीमा हैदर
सीमा हैदर का बड़ा खेला जानने से पहले याद कर लें कि सीमा हैदर कौन है? हम उसी सीमा हैदर की बात कर रहे हैं जो महिला भारत में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के रबूपुरा कस्बे में रहने वाले सचिन मीणा की पत्नी हैं। सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भागकर भारत में आ गई थी। सीमा हैदर ने दावा किया था कि सचिन मीणा का प्यार उसे पाकिस्तान से भारत में खींच लाया है। सीमा हैदर ने लगातार बताया है कि ऑनलाइन पबजी खेलते हुए उसे सचिन मीणा के साथ प्यार हो गया था। उसी प्यार के कारण वह पाकिस्तान से भागकर सीधी भारत में सचिन मीणा के घर आ गई। सीमा हैदर तथा सचिन मीणा पति-पत्नी बन चुके हैं। इन दोनों की एक बेटी भी है।
अब बात करते हैं सीमा हैदर के द्वारा किए जा रहे बड़े खेला की। सीमा हैदर अपने लटके-झटकों के द्वारा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो चुकी हैं। अपनी पोपुलर्टी का फायदा उठाकर सीमा हैदर ने शहर-दर-शहर घूमकर सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने का नया धंधा शुरू कर दिया है। लम्बे समय तक सचिन मीणा के घर तक सीमित रही सीमा हैदर को आप अनेक शहरों में देख सकते हैं। उत्तर प्रदेश के नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा शहर में घूम-घूमकर सीमा हैदर रील बनाती हुई नजर आती है। कभी बाजार में कपड़े खरीदते हुए तो कभी बाहर खाना-पीना खाते हुए वह वीडियो बनाती है।
कुछ वीडियो में वह आउटिंग का आनंद भी लेते हुए दिखी है। सीमा हैदर ने एक ताजा पोस्ट किए हुए एक वीडियो में दिखाया कि वह एक बर्थडे पार्टी में है तो तीन दिन पहले एक वीडियो में वह एक कपड़े की दुकान में शॉपिंग करती दिखी। रक्षाबंधन के लिए वह कपड़े से राखी तक सबकुछ सचिन के साथ बाजार जाकर खुद खरीदकर आई। तीन सप्ताह पहले के एक वीडियो में सीमा हैदर गली में क्रिकेट खेलती दिखी। सीमा हैदर फिलहाल जमानत पर है और कोर्ट की शर्त के मुताबिक वह गौतमबुद्धनगर से बाहर नहीं जा सकती है। सीमा हैदर का दावा है कि वह सचिन से शादी कर चुकी है और हिंदू धर्म अपना चुकी है। Seema Haider