Meerut News : सेल्वा कुमारी जे बनी मेरठ मण्डल आयुक्त
Ritu Maheshwari & Selva Kumari J
भारत
RP Raghuvanshi
30 Sep 2022 07:28 PM
Meerut News : लखनऊ/नोएडा। प्रदेश सरकार ने आज बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए हैं। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुरेंद्र सिंह के प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाने के बाद मेरठ के मंडलायुक्त की जिम्मेदारी श्रीमती सेल्वा कुमारी जे को दी गई है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु महेश्वरी को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
Meerut News :
इनके साथ ही आईएएस प्रभात कुमार को एसीईओ नोएडा और आनंद वर्धन को एसीईओ ग्रेटर नोएडा की जिम्मेदारी मिली है। बरेली मंडल आयुक्त के पद से हटाकर सेल्वा कुमारी जे को मेरठ का मंडल आयुक्त बनाया गया है।
श्रीमती सेल्वा कुमारी को बेहद तेज तर्रार अफसर के तौर पर जाना जाता है उनके पति भी आईएएस अधिकारी हैं। वे 2006 बैच की आईएएस अधिकारी है।