शेषाद्री रामानुजन चारी होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति, NDA ने तय किया प्रत्याशी
भारत
चेतना मंच
14 Aug 2025 04:18 PM
भारत के उपराष्ट्रपति पद को लेकर चल रहा सस्पेंस समाप्त हो गया है । भारत के नए उपराष्ट्रपति शेषाद्री रामानुजन चारी बनेंगे। भारतीय जनता पार्टी व एनडीए ने शेषाद्री रामानुजन चारी को उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी तय कर दिया है। उपराष्ट्रपति के चुनाव में एनडीए के प्रत्याशी की जीत निश्चित है इस कारण यह साफ कहा जा सकता है कि शेषाद्री रामानुजन चारी भारत के अगले उपराष्ट्रपति होंगे । उपराष्ट्रपति का चुनाव 9 सितंबर 2025 को होगा। Vice-President Of India
RSS के स्वयंसेवक रहे हैं उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी शेषाद्री रामानुजन चारी
आपको बता दें कि एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशी बनाए गए शेषाद्री रामानुजन चारी RSS के पुराने स्वयंसेवक हैं । शेषाद्रि रामानुजन चारी एक भारतीय राजनीतिज्ञ, पत्रकार, लेखक और रणनीतिक एवं विदेश नीति विश्लेषक हैं। चारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्वयंसेवक हैं। ये वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य हैं। पूर्व में भाजपा मुख्यालय में विदेश मामलों के प्रकोष्ठ के प्रमुख के रूप में कार्यरत थे। शेषाद्रि चारी संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) में शासन सलाहकार भी रहे हैं और दक्षिण सूडान के जुबा में कार्यरत हैं । भारतीय जनता पार्टी व NDA की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के लिए शेषाद्री रामानुजचारी के नाम की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन भाजपा के सूत्रों का दावा है कि भाजपा और एनडीए गठबंधन ने उनके नाम पर अंतिम मोहर लगा दी है । Vice-President Of India