
SEX EDUCATION[/caption]
अमेरिकन बोर्ड ऑफ सेक्सोलॉजी से डिप्लोमेट की मानद उपाधि प्राप्त डॉ. नवाल मानते हैं कि सेक्स का संबंध शरीर से ज्यादा मन से होता है। ब्रेन में भी सेक्स का एक सेंटर होता है, जो विभिन्न संवेदनाओं के जरिए उत्तेजित होता है। बढ़ते बलात्कार और सेक्स संबंधी अपराधों के संबंध में उन्होंने कहा कि सेक्स में असंतुष्ट व्यक्ति गलत तरीके से संतुष्टि हासिल करने के लिए इस तरह की क्रियाएं करता है। इसके लिए अन्य कारण गिनाते हुए डॉ. नवाल ने कहा कि नैतिकता का पतन, नशाखोरी की प्रवृत्ति, अश्लील साहित्य, पोर्न मूवी देखकर भी व्यक्ति यौन अपराध करता है। यौन समस्याओं का कारण भले ही मानसिक हो अथवा शारीरिक, लेकिन एक बात की कमी सभी व्यक्तियों में समान रूप से पाई गई है, वह है यौन शिक्षा का अभाव। सेक्स एजुकेशन न होने से व्यक्ति सेक्स संबंधी अनेक मानसिक परेशानियों से घिर जाता है, जो कि वास्तव में होती ही नहीं हैं। आधी-अधूरी जानकारी के कारण व्यक्ति ऐसी समस्या को स्वयं विकराल बनाकर आत्मग्लानि का शिकार हो जाता है। इसके लिए हमें SEX EDUCATION से जुड़े मिथक भी तोड़ने होंगे।