
उनके बर्ताव पर ध्यान दें
बच्चों के साथ जब भी कुछ गलत होता है तो उनके व्यहार में परिवर्तन देखने को मिलता है। ऐसे में उसके मन को पढने की कोशिश करें और उनसे खुलकर बात करें। बच्चे को खुलकर इस बारे में बात कर बताएं कि आपको लिए यह अच्छा है और यह आपके लिए बुरा है। बच्चों को कई बार गुड टच या बैड टच के बारे में पता नहीं होता है या बहुत बच्चे किसी से खुलकर अपने मन की बात नहीं कह पाते हैं। ऐसे में वे अंदर ही अंदर उसे चीज से परेशान होते हैं और ये बातें उनकी पढ़ाई और शारीरिक विकास पर प्रभाव डालती है। इसलिए हमेशा बाहर या स्कूल से आने के बाद अपने बच्चे के व्यवहार पर जरूर ध्यान देने की कोशिश करें कि कहीं आपका बच्चा बहुत ज्यादा चुप तो नहीं रहता है। साथ ही खाना कम खाना, पढ़ाई में मन न लगना और हमेशा खोया हुआ तो नहीं रहता है।