
Sex scandal पलवल: हरियाणा के पलवल में एक वैश्या से प्यार करने और उसे लेकर भाग जाने का मामला सामने आया है। वैश्या और युवक की यह कहानी यहीं पर समाप्त नहीं होती है। शादी करने के बाद युवक और वैश्या सुरक्षा मांगने क के लिए कोर्ट पहुंचे तो इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों लता और अजगर शेख को गिरफ्तार किया गया।
जानपकारी के अनसार, इस युवती समेत 18 लड़कियों को नौकरी के नाम पर बांग्लादेश से दिल्ली लाया गया था। बाद में उन्हें गंदे धंधे में उतार दिया गया। फर्जीवाड़े से आधार कार्ड और अन्य प्रमाण-पत्र बनवा दिए। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर दिल्ली से कुछ लोगों को हिरासत में लिया तो पता चला कि लड़कियों को दिल्ली के आली गांव में रखा हुआ था। यहां से इनके अश्लील फोटो ग्राहकों को भेजे जाते थे। डिमांड के आधार पर इन लड़कियों को फरीदाबाद, पलवल व अन्य शहरों के होटलों में भेजा जाता था।
पलवल के एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में और जो भी शामिल मिलेगा, उसे गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश निवासी 20 वर्षीय लड़की ने पुलिस को बताया कि वह 28 जनवरी को बांग्लादेश से दिल्ली के लिए चली थी। उनके पड़ोस में रहने वाली नरगिस ने नौकरी लगाने की बात कर उसे दिल्ली भेजा था। नरगिस की मां अम्मो और राजू के साथ बस में निकले। इसके बाद टेंपो में नदी तक आए।