Sexual Abuse of Wrestlers : बृजभूषण के खिलाफ आरोप पत्र एक जुलाई को आदेश देगी कोर्ट
Court to order charge sheet against Brij Bhushan on July 1
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2025 01:20 PM
नयी दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दायर आरोप पत्र पर संज्ञान लेने के संबंध में अपना आदेश एक जुलाई को सुनाएगी।
आरोप पत्र लंबा है, इसलिए कुछ और समय की जरूरत
अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट हरजीत सिंह जसपाल ने कहा कि यह एक लंबा आरोपपत्र है। उन्होंने मामले में सुनवाई स्थगित कर दी। उन्होंने कहा कि नया आरोप पत्र दायर किया गया है। इस पर गौर करने दिया जाए। चूंकि यह एक लंबा आरोप पत्र है, इसलिए इस पर कुछ दिन विचार करने दिया जाए।
पुलिस ने जबरन धरने से हटाया था
गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस की हीलाहवाली के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। आखिर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला पहलवानों ने सिंह की गिरफ्तारी के लिए जंतर-मंतर पर धरना शुरू किया। उन्हें भारी समर्थन भी मिला, लेकिन 28 मई को उन्हें जबरन वहां से हटा दिया गया।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#SexualAbuseofWrestlers #BrijBhushan #Court #ChargeSheet