Sexual Harassment : नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के आरोपी साइ के कोच पर एफआईआर
FIR on SAI coach accused of sexual exploitation of minor girls
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 03:52 AM
गुवाहाटी। महिला पहलवानों के यौन शोषण का मामला अभी सुलझा भी नहीं कि अब भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के सोललगांव स्थित प्रशिक्षण केंद्र की नाबालिग खिलाड़ियों ने केंद्र के प्रभारी और तैराकी कोच मृणाल बासुमतारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस बाबत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
अधिकतर नाबालिग लड़कियां हैं शिकायतकर्ता
साइ की ओर से जारी बयान के अनुसार शिकायत दर्ज करने वाली अधिकतर खिलाड़ी नाबालिग लड़कियां हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पलटन बाजार स्थित पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई। साइ ने कहा कि साइ यौन उत्पीड़न के मामलों में शून्य सहिष्णुता की नीति पर चलता है। इस मामले में भी उसी का पालन किया जाएगा, ताकि हमारे खिलाड़ियों को न्याय मिल सके।
मामला बेहद संवेदनशील
गुवाहाटी में चयन ट्रायल के दौरान सोललगांव स्थित साइ प्रशिक्षण केंद्र के कुछ खिलाड़ियों और उनके कोच ने यह मामला उठाया। यह मामला साइ के क्षेत्रीय केंद्र की आंतरिक समिति को भेजा गया और जांच शुरू हो चुकी है। साइ के गुवाहाटी केंद्र के सूत्रों ने कहा कि मामला बेहद संवेदनशील होने के कारण इससे प्राथमिकता के साथ निपटा जा रहा है। हालांकि उन्होंने इस बारे में आगे जानकारी देने से इंकार कर दिया।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।