बड़ी खबर : फिर शंभू बॉर्डर पर एक और किसान ने खाया जहर, तोड़ा दम
Shambhu Border
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 04:12 AM
Shambhu Border : आज गुरुवार को शंभू बॉर्डर पर एक और किसान ने जहर खा लिया, जहर खाने से उसकी मौत हो गई। इससे पहले भी एक किसान की इसी तरह जहर खाने से मौत हो गई थी। शंभू बॉर्डर पर जहर खाने से मरने वाले किसानों की संख्या दो हो गई है। मरने वाले किसान का नाम रेशम सिंह है। रेशम ने शंभू बॉर्डर पर सल्फास खा लिया, इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में राजपुरा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। रेशम सिंह जगतार सिंह के बेटे हैं, वह तरतारन जिले के पाहू विंड के रहने वाले थे।
शंभू बॉर्डर पर जहर खाने से मरने वालों किसानों की संख्या दो हुई
शंभू बॉर्डर पर गुरुवार को रेशम सिंह नामक किसान की सल्फास नामक जहर खाने से हालत खराब हो गई। उसे तत्काल राजपुरा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। रेशम सिंह जोकि तरनतारन जिले के पाहू विंड के रहने वाले जगतार सिंह के बेटे थे। और किसान आंदोलन में सक्रिय रहते थे। शंभू बॉर्डर पर इससे पहले भी एक किसान ने जहर खा लिया था और उसकी भी मौत हो गई थी। इसे मिलाकर शंभू बॉर्डर पर जहर खाने से मरने वालों किसानों की संख्या दो हो गई है।
किसानों का चल रहा आंदोलन
शंभू बॉर्डर पर पिछले काफी समय से किसानों का आंदोलन चल रहा है। किसानों की न तो मांग ही पूरी की गई न उन्हें दिल्ली में प्रवेश ही दिया गया था। जिसके बाद किसानों ने पहले ट्रैक्टर प्रदर्शन किया फिर पंजाब में रेल रोको आंदोलन का सहारा लिया गया था। फिर भी जब सरकार न तो झुकी न किसानों की वाजिब मांगों को पूरा ही किया। ऐसा लगता है आज आत्महत्या करने वाला किसान रेशम सिंह इस बात से काफी नाखुश था और जब उसे ये लगा कि सरकार किसानों की मांगों को नहीं मानेगी तो उसने आत्महत्या करने का मन बना लिया। उसे लगा कि शायद हमारे आत्महत्या करने के बाद सरकार किसानों की मांग मान ले।