नवरात्रि का खास पर्व बनेगा भक्तों पर माँ दुर्गा के आशीर्वाद का पर्व
भारत
RP Raghuvanshi
20 Sep 2025 05:58 PM
शारदीय नवरात्रि वर्ष 2025 को लेकर पूरे देश भर में भक्तिभाव का माहौल देखने को मिल रहा है। मंदिरों,पंडालों और घर-घर में माँ दुर्गा के स्वागत की तैयारियाँ जोरो शोरो से की जा रही हैं। हर साल आने वाला शारदीय नवरात्रि का पर्व, मां दुर्गा की भक्ति और शक्ति का प्रतीक माना जाता है. शक्ति की साधना के इस पावन पर्व में देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती हैं। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के साथ इस महापर्व की शुरूआत होती है। शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा 9 दिनों तक पूरे विधि-विधान से करते हैं। शक्ति की साधना का यह पर्व इस साल 22 सितंबर 2025 से प्रारंभ हो रहा है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ माँ भगवती की साधना शुरू होती हैं। Sharadiya Navratri 2025 :
कलश स्थापना शुभ मुहूर्त क्या हैं
साल 2025 में शारदीय नवरात्रि की शुरूआत 22 सितंबर वर्ष 2025, सोमवार से हो रही है. आइए जानते हैं कि नवरात्रि के 9 दिनों की देवी साधना शुरू करने के लिए कब और कैसे घटस्थापना करें, ताकि पूरे साल देवी दुर्गा की हम पर कृपा
बनी रहे। पंचांग के अनुसार, शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 22 सितंबर 2025 की रात 01:23 बजे शुरू होगी और 23 सितंबर 2025 की रात 02:55 बजे तक रहेगी। सनातन मान्यताओं के अनुसार, उदय काल में शुरू होने वाली तिथि ही
मान्य होती है। इस तरह 22 सितंबर को ही घटस्थापना और मां दुर्गा की पूजा का पहला दिन रहेगा।
शारदीय नवरात्रि इस बार खास रहने वाली हैं
आमतौर पर नवरात्रि 9 दिन तक की होती है, लेकिन तिथियों के विशेष संयोग के कारण इस बार 10 दिनों तक मनाया जाएगा इस बार माँ दुर्गा 10 दिनों तक अपने भक्तों पर कृपा बरसाएंगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, र्ततीया तिथी
के बढने से यह अतिरित्त दिन जुड़ा है। इस कारण भक्तों को माँ की भक्ति और आराधना का एक अधिक दिन औऱ अवसर प्राप्त होगा। शारदीय नवरात्रि की शुरूआत 22 सितंबर 2025 से होगी और समापन 2 अक्टूबर 2025 को विजयादशमी के पर्व के साथ होगा शारदीय नवरात्रि की खास बात यह भी है कि इस बार माँ चंद्रघंटा की पूजा दो दिनो तक की जाएगी। भक्तों का विश्र्वास है कि 10 दिन का यह द्रर्लभ संयोग साधना और भक्ति के लिए अत्यंत फलदायी होगा और इसमें माँ
अम्बे की विशेष क्रपा प्राप्त होगी ।
पंडालों में गरबा महोत्सव का आयोजन
शारदीय नवरात्र में माँ दुर्गा की आराधना के साथ गली मोहल्लों के पंडालों में गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. रंग बिरंगे परिधान में बच्चों से लेकर महिलाए ओर युवा डांडिया के साथ थिरकते नजर आएगे शहर के पुराना
विभिन्न गली मोहल्ले में जगह- जगह पर गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है.नवरात्र को लेकर गरबा पंडालो में भीड़ जुटने के साथ ही रौनक जमने लगी है. बता दें कि 22 सितंबर से शुरू हुआ नवरात्रि का पर्व आगामी 2
अक्टूबर तक चलेगा।
माँ दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की होती है पूजा
नवरात्रि में माँ दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती हैं हर दिन का अपना एक नया विशेष महत्व होता हैं। यह नौ दिन का त्योहार भारत में बहुत धूमधाम से मनाया जाता हैं। नवरात्रि मुख्य रूप से दो बार मनाई जाती हैं, चैत्र
नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि, क्योंकि ये ऋतुओं के बदलाव के संक्रमण काल में आती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। धार्मिक कारणों से, पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान श्रीराम ने रावण को हराने से पहले माँ दुर्गा
की पूजा की थी, जिसके बाद से नवरात्रि साल में दो बार मनाई जाने लगी, और इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।