
मुंबई। घरेलू शेयर बाजार सोमवार को बढ़त के साथ खुले। बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) पर सुबह के समय 348.17 अंक यानी 0.56 फीसदी की तेजी के साथ 62,895.28 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही थी। इसी तरह एनएसई निफ्टी पर 46.35 अंक यानी 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 18,534.10 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही थी। शुरुआती कारोबार में Rossari Biotech के शेयर में पांच फीसदी तक का उछाल देखने को मिला। इसी तरह हिंडाल्को में 3.43 फीसदी की तेजी, जबकि आईआरसीटीसी में दो फीसदी की टूट देखने को मिल रही थी।
इन शेयरों में दिखी तेजी
BSE Sensex पर M&M में 1.18 फीसदी के उछाल के साथ कारोबार हो रहा था। इसी तरह (ICICI Bank) में 1.04 फीसदी, पावरग्रिड (Powergrid) में 1.02 फीसदी, बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 0.87 फीसदी, विप्रो (Wipro) में 0.86 फीसदी, बजाज फिनजर्व (Bajaj Finserv) में 0.79 फीसदी, एक्सिस बैंक (Axis Bank) में 0.73 फीसदी, टाटा मोटर्स (Tata Motors) में 0.69 फीसदी, एचसीएल टेक (HCL Tech) में 0.69 फीसदी, एनटीपीसी (NTPC) में 0.66 फीसदी और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में 0.59 फीसदी के उछाल के साथ कारोबार हो रहा था।
गिरावट वाले शेयर
शुरुआती कारोबार में नेस्ले इंडिया (Nestle India) के शेयर में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था। इसी तरह एशियन पेंट्स (Asian Paints) में भी लाल निशान के साथ ट्रेडिंग हो रही थी।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।